फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लंगूर को ग्राम प्रधान ने पीटकर मार डाला, तनाव

लंगूर को ग्राम प्रधान ने पीटकर मार डाला, तनाव

Fri, 14 Jun 2019 08:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
लंगूर को ग्राम प्रधान ने पीटकर मार डाला, तनाव
जंगबहादुरगंज। पसगवां थाना क्षेत्र के रतनपुर में गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान ने साथियों की मदद से लंगूर को पीटकर मार डाला। इसका विरोध करने पर प्रधान पंकज यादव ने अपने साथियों की मदद से दो ग्रामीणों की पिटाई कर दी। इससे तनाव फैला तो गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। प्रधान और उसके साथी घटना के बाद गांव से भाग निकले।
विज्ञापन

करीब आठ बजे एक लंगूर ने प्रधान पंकज यादव के भाई सोनू को काट लिया। इससे गुस्साए ग्राम प्रधान ने लोगों के साथ मिलकर बंदर को पकड़ लिया और डंडों से पिटाई कर मार डाला। बंदर के शव को गांव के उत्तर एक तालाब के किनारे गाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया तो पंकज यादव ने साथियों की मदद से गांव के ही गामा और लक्ष्मण की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक फायर भी किया गया। घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया है, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच सुबूत मिटाने के लिए प्रधान पक्ष के लोग लंगूर का शव गड्ढे से निकालकर वाहन से कहीं लेकर चले गए। इसके बाद प्रधान पक्ष ने कहानी गढ़ी कि प्रधान सूखे तालाब में पानी भरवा रहे थे, तब गामा ने पाइप लाइन काट दी। इसी को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ मोहम्मदी श्रेष्ठा ठाकुर, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक प्रधान साथी सहित भाग चुका था। तनाव देखते हुए पुलिस बल गांव में गश्त कर रहा हैै। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। अधिकांश ग्रामीणों ने लंगूर के मारे जाने की बात बताई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed