{"_id":"5cffe741bdec22073e1191ff","slug":"15602747449-lakhimpur-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर ने जालसाजी कर बेंच दी सरकारी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर ने जालसाजी कर बेंच दी सरकारी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा बांकेगंज में नवीन परती के नाम से दर्ज भूमि को एक दबंग प्रॉपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति को बिक्री कर उसके नाम बैनामा कर दिया। यही नहीं जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने उक्त भूमि पर निर्माण कराना भी शुरू कर दिया। जब प्रधान को इसका पता चला तो वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम गोला से की। एसडीेमम के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कराने के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के कस्बा बांकेगंज के गाटा संख्या 3506 रकबा 0.021 हेक्टेयर भूमि नवीन परती के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि से सटा गाटा संख्या 3505 रकबा 0.062 हेक्टेयर पर पाठशाला बनी हुई है। नवीन परती के नाम से दर्ज भूमि काफी समय से खाली पड़ी थी। गोला निवासी एक दबंग प्रॉपर्टी डीलर की जब इस भूमि पर नजर पड़ी तो उसने जालसाजी कर नवीन परती में दर्ज इस भूमि को बरौंछा निवासी राम निवास को बेंच कर उसका बैनामा करा दिया। सोमवार को जब राम निवास ने इस भूमि पर निर्माण कार्य के लिए नींव खुदवानी शुरू की तो ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव का माथा ठनका। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की सूचना देकर अवगत कराया और एसडीएम गोला से नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की। इस पर एसडीएम सुनंदू सुधाकरन ने मंगलवार सवेरे हल्का लेखपाल रजनीश कुमार सिंह समेत राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर भेजकर भूमि की पैमाइश कराई और निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
ग्रंट नंबर 10 पंचायत की संबधित जमीन राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। किसी दबंग प्रॉपर्टी डीलर ने जालसाजी कर यह जमीन बरौंछा निवासी राम निवास के नाम बैनामा कर दी है। मामले की जानकारी एसडीएम को दी तो उन्होंने नवीन परती की भूमि की पैमाइश कराकर काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार भार्गव, ग्राम प्रधान ग्रंट नंबर 10,बांकेगंज।
गोला तहसील की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में नवीन परती की भूमि पर कब्जे की जानकारी ग्राम प्रधान से मिली थी। राजस्व टीम मौके पर भेजकर पैमाइश कराने के बाद काम रुकवा दिया गया है। जालसाजी कर नवीन परती की भूमि बेंचे जाने की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सुनंदू सुधाकरन, एसडीएम,गोला।