फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Wed, 12 Jun 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र में लखीमपुर-खीरी मार्ग स्थित चोरही बगिया के पास सोमवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक साइकिल सवार व्यापारी को रोककर पहले उसकी पिटाई की, फिर लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद बदमाश व्यापारी से 18 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कसबा खीरी के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी अंसार हुसैन (48) की लखीमपुर में साइकिल की दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार की शाम दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। शाम करीब 8:30 बजे चोरही बगिया के पास बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और पिटाई शुरू कर दी। सिर पर लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से भी घायल कर दिया। बदमाश उनसे 18 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। राहगीरों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस और घायल के घरवालों को दी। सूचना पर पुलिस और घरवाले मौके पर पहुंच गए। घायल अंसार ने बताया कि उन्होंने दोपहर में लखीमपुर रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित एक बैंक से 18 हजार रुपये निकाले थे। तभी से दो अनजान व्यक्ति पीछे लगे थे। उन्हीं बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की है। इससे पूर्व भी चोरही बाग के पास कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन खीरी पुलिस एक घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है। खीरी चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed