फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोरी को भगाकर की शादी, गर्भवती होने पर भगाया

किशोरी को भगाकर की शादी, गर्भवती होने पर भगाया

Sat, 08 Jun 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को भगाकर की शादी, गर्भवती होने पर भगाया
मोहम्मदी। चार माह पूर्व बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई किशोरी की युवक ने मांग में सिंदूर भरा और हरियाणा लेकर चला गया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हुई तो युवक उसे महीने भर पहले अपने घर ले आया। अब घर वालों ने उसे बिना दहेज के रखने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित किशोरी ने सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे चार महीने पहले शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया था। जहां आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। वह दो महीने के गर्भ से है। आरोपी युवक उसे एक महीना पहले गांव लेकर आ गया। आरोप है कि युवक के माता-पिता ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया। दहेज की मांग भी करने लगे। मांग पूरी न होते देख उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। मारापीटा भी गया। आरोप है कि चार दिन पहले उसे घर से निकाल दिया। शुक्रवार सुबह किशोरी अपनी मां को लेकर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर से मिली और उन्हें पूरी बात बताई। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed