{"_id":"5cec2173bdec22071d1bfb47","slug":"15589789807-lakhimpur-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नेता के घर से सवा लाख का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजयुमो नेता के घर से सवा लाख का माल समेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर/धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमरी निवासी भाजयुमो के मीडिया प्रभारी के घर रविवार की रात बदमाश घुस गए और कमरे में रखा सामान समेटने लगे। आहट होने पर जब मकान मालिक की आंख खुली तो उन्होंने बदमाशों को ललकारा। इस पर एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और मार डालने की धमकी। इस दौरान बदमाश 48,600 रुपये समेत करीब सवा लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।
गांव सेमरी निवासी रवि शंकर मिश्रा भाजयुमो के मीडिया प्रभारी हैं। रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे चार बदमाश पीछे की दीवार कूदकर घर में घुस आए। घर के बाहरी हिस्से में स्थित कमरे में घुसकर सामान खंगालने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने देखा तो तीन बदमाश मुहं बांधे हुए थे, जबकि एक का चेहरा खुला हुआ था। उन्होंने जब बदमाशों को ललकारा तो एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। शोर होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और आ गए। इस पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बदमाशों के जाने के बाद जब वह कमरे में गए तो देखा 48 हजार 600 रुपये, सोने की झुमकी, चेन, कीमती मोबाइल, पायल, बिछिया आदि जेवर गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर सोमवार को धौरहरा कोतवाली पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली कार्रवाई शुरू कर दी है।