फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब गुंडों और जिला बदर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अब गुंडों और जिला बदर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 04 Jan 2019 05:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
अब गुंडों और जिला बदर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
गुंडों और जिला बदर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

लखीमपुर खीरी। अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसपी का अभियान जारी हैं। एसपी के निर्देश पर गुंडा एक्ट और जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चलाने के निर्देश दए हैं।
जिले का चार्ज संभालने के बाद एसपी पूनम क्राइम कंट्रोल और अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश में हैं। पहले हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन को अभियान चलाया गया था। शुक्रवार से गुंडा एक्ट और जिला बदर अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। जिले में वर्ष 2018 में 52 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया था। गुंडा एक्ट के अपराधियों को पुलिस उनके घर जाकर चेक करेगी। उनकी गतिविधियां, वह वर्तमान समय में क्या हैं? क्या काम कर रहे हैं? आदि का लेखाजोखा एकत्र किया जाएगा। इनके अलावा जिले में 13 जिला बदर अपराधी हैं। इन अपराधियों को चेक कर पुलिस इनकी निगरानी करेगी। अगर कोई जिला बदर अपराधी जिले में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालान भेजेगी है। थाना प्रभारी अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई की प्रगति आख्या प्रतिदिन एसपी को भेंजेगें। एसपी ने अभियान में किसी तरह की कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये हैं जिला बदर अपराधी
0 सुरेंद्र निवासी नगरादरी थाना मितौली।
0 चिम्मन निवासी ओदरा थाना मितौली।
0 जगजीवन निवासी गड़रियनपुरवा थाना निघासन।
0 अजीमुल्ला निवासी डंडूरी थाना निघासन
0 तौफीक निवासी लखनियापुर थाना निघासन
0 वसीम निवासी भुड़वारा कोतवाली गोला।
0 टनटन उर्फ संदीप कुमार निवासी अंधपुर मझरा जेठरा थाना ईसानगर।
0 चोखे उर्फ जोखे निवासी दामूबेहड़ थाना ईसानगर
0 कैलास कुमार वर्मा निवासी पकरिया थाना फरधान
0 महेश लोनिया निवासी लोनियनपुरवा मझरा ओयल थाना खीरी।
0 रणजीत यादव निवासी महदेउवा थाना सिंगाही
0 सलमान महादेव मजरा सोहरिया थाना धौरहरा


वर्ष 2018 में 52 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा 13 जिला बदर अपराधी है। इनकी चेकिंग के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिला बदर अपराधी यदि पकड़ा जाता है तो मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed