{"_id":"5af83dee4f1c1be7408b50e4","slug":"151526218222-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नवविवाहिता को उठा ले गए दबंग, दे रहे धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके से नवविवाहिता को उठा ले गए दबंग, दे रहे धमकी
Updated Sun, 13 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मायके से नवविवाहिता को उठा ले गए दबंग, दे रहे धमकी
दो समुदायों के बीच का मामला होने से तनाव
रिपोर्ट दर्ज, फिर भी पुलिस नहीं कर रही बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में पहली विदाई पर मायके आई एक 19 वर्षीय नवविवाहिता को दूसरे समुदाय के बाइक सवार कुछ दबंग उठा ले गए। आरोप है कि दबंग ने अपने साथियों के साथ घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार के लोग खेत पर थे। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन हफ्ते भर बाद भी विवाहिता को बरामद करने के प्रयास नहीं किए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव है। पीड़िता की मां ने एसपी से पुत्री को बरामद कराने की मांग की है।
खीरी थाना क्षेत्र के एक युवक ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि मार्च 2018 को उसकी शादी फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई थी। पहली मई को पत्नी विदा होकर मायके गई थी। उसी रोज घर के समीप स्थित एक दुकान पर वह सामान लेने गई । आरोप है कि वही से कुछ बाइक सवार युवकों ने दबंगई के बल पर उसका अपहरण कर लिया और फरार हो गए। खेत से घर आए परिजनों को जब मालूम हुआ तो उनके होश उड़ गए। घर वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस आजकल करते उन्हें टरकाती रही और तहरीर भी नहीं ली। काफी दौड़ भाग करने के बाद अफसरों के आदेश पर पुलिस ने चार दिन बाद तहरीर लेकर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की और न ही विवाहिता को बरामद करने का प्रयास किया। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी घरवालों को धमकी दे रहे है। पीड़ित पति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। एसएसआई संतोष यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।