फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सिंगाही पुलिस ने संदिग्धों को उठाया, पूछताछ शुरू

सिंगाही पुलिस ने संदिग्धों को उठाया, पूछताछ शुरू

Sun, 26 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही पुलिस ने संदिग्धों को उठाया, पूछताछ शुरू
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी विपिन कुमार वर्मा के घर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। उधर, रविवार की सुबह एएसपी गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से घटना के बावत जानकारी ली।
24 नवंबर की रात बदमाशों ने गांव मोतीपुर निवासी विपिन कुमार वर्मा के घर पर धावा बोल दिया था। बदमाश गृहस्वामी की पिटाई कर नकदी समेत करीब ढाई लाख के जेवर लूट ले गए थे। सिंगाही पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के प्रयास तेज कर दिए हैं। शनिवार की रात एसओ नर्वदेश्वर तिवारी ने मोतीपुर गांव में कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की और चार संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस चारों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर, रविवार की सुबह एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सविरत्न गौतम एसओ नर्वदेश्वर तिवारी के साथ गांव पहुंचे। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने एसओ से खुलासे को लेकर हुई प्रगति की जानकारी भी ली और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाईं
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि घरवाले दो युवकों के घर के अंदर घुसकर लूटपाट करने की बात कह रहे हैं। प्रथम दृष्टया घटना चोरी की ही दिख रही है। इससे पूर्व में भी घटना हो चुकी हैं। इसलिए थाना सिंगाही के अलावा तिकुनियां पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed