फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

Tue, 24 Oct 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

दोस्त के साथ सोमवार की देर शाम गए मोहल्ला गोविंदनगर निवासी 35 वर्षीय कन्हैया वाजपेई का खून से लथपथ शव दूसरे दिन शाम को शहर से सटे सैधरी गांव के निकट एक गन्ने के खेत में बरामद हुआ। उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटों के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पत्नी ने दोस्त और उसके एक अन्य साथी पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला गोविंदनगर निवासी कन्हैया वाजपेई का मकान मोहल्ला मिश्राना में है, लेकिन वह काफी समय से पत्नी के साथ अपने भाई और भाभी के घर मोहल्ला गोविंदनगर में रहता था और उन्हीं के साथ खेतीबाड़ी देखता था। मृतक कन्हैया की पत्नी अर्चना वाजपेई ने बताया सैधरी निवासी शालू गुप्ता और उसके पति के बीच गहरी दोस्ती थी। दो महीने पहले शालू गुप्ता की सोने की चेन गायब हो गई थी। शालू गुप्ता उसके पति पर चेन चोरी करने का आरोप लगा रहा था। इसी बात को लेकर पति और दोस्त शालू के बीच विवाद हो गया था। कुछ दिन तक दोनों के बीच बोलचाल बंद रही थी, लेकिन फिर शालू का उसके घर आना-जाना हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम पति पास के ही मोहल्ला गंगोत्री नगर स्थित अपने रिश्तेदार राकेश दीक्षित के घर पर गए थे। जहां शाम करीब शालू गुप्ता अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और उसके पति को बाइक पर बैठाकर ले आया था। तब से उसके पति घर नहीं लौटे। इस पर उन्होंने पति की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार को उन्होंने शालू के मोबाइल पर भी कॉल की, लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। वह पति की तलाश कर रही थीं। इसी बीच शाम करीब छह बजे सैधरी गांव के निकट गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंची तो देखा खून से लथपथ खेत में पड़ा शव उसके पति का था। शव देखकर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है। सदर कोतवाल ने बताया युवक की हत्या कर शव खेत में डाला गया गया है। मृतक की पत्नी और परिवार के लोग शालू गुप्ता पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed