{"_id":"596df7844f1c1b60498b46b7","slug":"151500379012-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा से सरेराह की छ़ेडछाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज जा रही छात्रा से सरेराह की छ़ेडछाड़
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में साइकिल से कॉलेज जा रही एक छात्रा की साइकिल सरेराह एक युवक ने रोक ली और अश्लील बातें करने लगा। विरोध किया तो छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। छात्रा ने सदर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर एंटी रोमियो दल गठित किया गया था। शुरुआती दौर में दल ने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटर के अलावा चौराहों आदि पर निगरानी की, लेकिन धीरे-धीरे एंटी रोमिया दल गायब हो गया। इससे मनचलों की मौज सी आ गई। खासतौर पर स्कूल, कॉलेजों के बाहर ऐसे युवाओं को स्कूल खुलने और बंद होने के समय देखा जा सकता है। मंगलवार को एक इंटरमीडिएट की छात्रा साइकिल से स्कूल आ रही थी। रास्ते में एक मनचले ने उसकी साइकिल रोक ली और अश्लील बातें करने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी पर छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। छात्रा ने परिवार वालों के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।