फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जंगल में पांच बोटा साल की लकड़ी बरामद

जंगल में पांच बोटा साल की लकड़ी बरामद

Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
जंगल में पांच बोटा साल की लकड़ी बरामद
बांकेगंज। मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट जंगल में गश्त कर रहे वन कर्मियों ने पांच बोटा साल की लकड़ी बरामद की है। वन कर्मियों की टीम को देख लकड़कट्टे मौका पाकर फरार हो गए। टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर चार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंजर केपी सिंह ने बताया रविवार शाम करीब पांच बजे वन कर्मियों की टीम सलेमपुर बीट जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम में शामिल फारेस्टर मोहम्मद उमर, वन रक्षक आकाश खरवार, रामपाल यादव, वाचर अकबर को कंपार्टमेंट एक में हलचल महसूस हुई। इसके बाद वन कर्मियों की टीम को कुछ दूरी पर चार लोग साल का पेड़ काटते दिखाई दिए। टीम के ललकारने पर चारों लकड़कट्टे जंगल से भाग खड़े हुए। रेंजर ने बताया कि वन कर्मियों की टीम ने भाग रहे चारों लकड़कट्टों में से दो लोगो की पहचान कर ली। जबकि दो लोगों के जंगल में छिप जाने से उनकी पहचान नहीं हो सकी। टीम मौके पर पहुंचने के कारण लकड़कट्टे काटी गई साल की लकड़ी नहीं ले जा सके। मौके से पांच बोटा साल की लकड़ी, एक कुल्हाड़ी और एक साइकिल बरामद हुई है। रेंजर ने बताया कि बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर कुकरा निवासी अशर्रफ अली, राजा और दो अन्य के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस काटकर आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed