{"_id":"5bdae112bdec221a020c54b6","slug":"141541071122-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ से ढाई लाख के जेवर लेकर टप्पेबाज फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेफ से ढाई लाख के जेवर लेकर टप्पेबाज फरार
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेफ से ढाई लाख के जेवर लेकर टप्पेबाज फरार
सेफ का लॉक ठीक करने घर में आए थे दो युवक
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस
मोहल्ला मिश्राना के एक घर में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सेफ और लॉकर्स को ठीक कराने की आवाज लगाकर गली में घूम रहे दो युवक एक घर से सेफ में रखे करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। दोनों युवकों की पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गई है। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
मोहल्ला मिश्राना निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे दो युवक गली में घूमकर सेफ आदि का ताला ठीक कराने की आवाज लगा रहे थे। आवाज सुनकर वह बाहर आए और सेफ और लॉकर्स खराब होने की बात बताई। इस पर दोनों ने उसे दिखाने को कहा। उन्होंने दोनों युवकों को कमरे में ले जाकर लॉकर्स और सेफ दिखाई। दोनों युवकों ने पहले दिन लॉकर्स ठीक कर दिया। अगले दिन आकर सेफ का लॉक ठीक करने की बात कहकर चले गए। 30 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे फिर दोनों युवक आए और कमरे में जाकर सेफ की लॉक ठीक करने लगे। तभी एक युवक ने दरवाजे में कडुवा तेल डालने के लिए मांगा। उन्होंने युवकों को कडुवा तेल दिया। दोनों युवकों ने दरवाजे में तेल डालने के बाद कहा कि दरवाजा ठीक हो गया है। उन्होंने भी सेफ का दरवाजा खोलकर देखा तो सब कुछ ठीक ठाक था। इस पर दोनों युवक पैसे लेकर चले गए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी पूजा बाजार से आईं। जब उन्होंने सेफ खोलकर देखा तो उसमें से सोने-चांदी के जेवरों से बंधी पोटली गायब थी। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने दोनों युवकों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों युवकों की फुटेज कैद हो गई। पुलिस अब दोनों युवकों की तेजी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सिर पर साफा गले में थी कृपाण
सेफ से टप्पेबाजी कर लाखों के जेवर पर हाथ साफ करने वाले दोनों युवक सिर पर साफा बांधे हुए थे, जबकि एक युवक कृपाण भी डाले था। देखने से दोनों युवक सिख समुदाय के लग रहे थे, लेकिन दोनों युवकों के भेष बदले होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
00000000000
वर्जन.............
दोनों युवकों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज को लेकर युवकों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल