फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तीस हजार के लालच में महिला को बेंचा .

तीस हजार के लालच में महिला को बेंचा .

Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
तीस हजार के लालच में महिला को बेंचा .

विज्ञापन
तीस हजार के लालच में महिला को बेचा
देवर और जेठ पर राजगीर के हाथ बेचने का लगाया आरोप
छह माह बाद पहुंची घर, कोतवाली में दी तहरीर
निघासन। एक महिला ने अपने जेठ, देवर पर भूमि के लालच में 30 हजार रुपये में बेंचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। ससुर के नाम कुछ जमीन थी। ससुर की मौत के बाद वह जमीन और घर की जगह उसकी सास, जेठ, खुद उसके व चार बच्चों और देवरों के नाम आनी थी। सास, जेठ व देवर यह सारी जमीन खुद लेना चाहते थे। वे उसको उसके हिस्से की जमीन व घर नहीं देना चाहते थे। इसी वजह से वे उसको आए दिन मारपीट कर परेशान करते थे। करीब छह महीने पहले आरोपियों ने उसे मारा पीटा। वह अपनी सबसे छोटी पांच साल की बेटी को लेकर दवा लेने निघासन पहुंची। वहां मौजूद जेठ अपने भाइयों के साथ दवा दिलाने की बात कह किराए की गाड़ी से लखीमपुर लाए। यहां उन्होंने उसको उसकी बेटी समेत पहले से मौजूद दिनेश नाम के एक व्यक्ति को उसे 30 हजार रुपये में बेच दिया। इधर उसके कहीं चले जाने की खबर पाकर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की उसकी मां लगातार छह महीने से तहसील दिवस, समाधान दिवस, डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री तक ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत भेजती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि दिनेश उसको अपने साथ कमरे में बंद रखता था। दिन में वह काम करने जाता था तो उसको साथ ले जाता था। उससे ईंट, गारा ढोने का काम कराता था। गुरुवार रात शराब पीकर दिनेश सो गया तो वह वहां से भाग निकली। शुक्रवार को किसी तरह वह निघासन पहुंची। फिर अपनी मां को साथ लेकर एसडीएम के पास गई। उनके न मिलने पर वह कोतवाली पहुंची। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। फिलहाल मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed