फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस टीम पर हमला आठ सिपाही जख्मी

पुलिस टीम पर हमला आठ सिपाही जख्मी

Thu, 23 Nov 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला आठ सिपाही जख्मी
निघासन।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चखरा में भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोलते हुए फायरिंग कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उन पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पुलिस पार्टी को लाठी-डंडों के बल पर खदेड़ने की कोशिश की, जिसमें महिला कांस्टेबल समेत आठ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रधान और पूर्व प्रधान के अलावा आठ महिलाओं समेत 25 लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष के रामपाल की तहरीर पर भी पुलिस ने प्रधान और पूर्व प्रधान समेत 23 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए छह हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव चखरा निवासी रामपाल ने बताया कि वह हरगोविंद का किराए का ट्रैक्टर लेकर अपने 13 बीघा खेत की जुताई करने गया था। इसी बीच खेत पर अपना हक जताते हुए दूसरे पक्ष की महिलाएं और पुरुष लाठी, डंडा, लाइसेंसी बंदूक, भाला आदि लेकर पहुंच गए। लोगों को अपनी ओर आता देखकर रामपाल वहां से भागने लगा, तो उसके ऊपर हमलावरों ने फायर झोंक दिया। उसने किसी तरह पड़ोस के गन्ने के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जब हमलावरों को रोका तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोलते हुए महिला कांस्टेबल रेनू, सिपाही सचिन कुमार, जय प्रकाश, मृत्युंजय पांडे, राजेश कुमार यादव, जय प्रकाश पटेल, नीरज चतुर्वेदी, रवि पाठक को चोटिल कर दिया। एक हमलावर ने दरोगा शंखधर भट्ट पर भी फायर झोंक दिया। किसी तरह से उन्होंने भी अपनी जान बचाई। सूचना पर एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ सविरत्न गौतम, एसओ अजय कुमार यादव और डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिक फोर्स देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से जासमीर, हफीज, शकीला बानो पत्नी वासे अली, अब्दुल लतीफ, महेर बानो पत्नी अमीन, कलीमुन निशा पत्नी शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
गांव चखरा में करीब 13 बीघा भूमि को लेकर रामपाल और प्रधान इस्लामुद्दीन के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में एसडीएम अखिलेश यादव ने बैनामा के आधार पर रामपाल को कब्जा करने का आदेश दिया था। उधर, प्रधान इस्लामुद्दीन ने बताया कि उनका कोर्ट से स्थगन आदेश था, बावजूद इसके उस भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर फर्जी मुकदमा लिखाया गया है। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की है।

नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था कि बैनामा के आधार पर रामपाल को कब्जा दे दिया जाए, लेकिन प्रधान पक्ष के लोगों ने कब्जा रोकने का प्रयास करते हुए वहां बवाल किया। पुलिस पर भी हमला किया।
- अखिलेश यादव, एसडीएम

चोटिल हुए सिपाहियों और पीड़ित रामपाल का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है। घटना का सरगना प्रधान की तलाश में रात में पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला। शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा जाएगा।

- सविरत्न गौतम, सीओ

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
दरोगा शंखधर भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान इस्लामुद्दीन, उनकी पत्नी पूर्व प्रधान लायसा बानो, चमन शाह, अलीमुन पत्नी जसमीर, दिलवर शाह, मुन्नी पत्नी दिलवर, अजमेर शाहऔर उनकी पत्नी शहजहां, नबी शाह, अमीन शाह और उनकी पत्नी मेहर बानो, मुनीम बानो उनकी पत्नी रेशमा बानो, इशाम और उनकी पत्नी शकूरन बानो, कलीमुन निशा पत्नी शान मोहम्मद, नकीला पत्नी कतीफ मोहम्मद, अफजान, चांद मोहम्मद, शान मोहम्मद, दिलवर शाह, महरूम पत्नी वासे अली, मोहम्मद हफीज समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान इस्लामुद्दीन, उनकी पत्नी पूर्व प्रधान लायसा बाजनो, अजमेर, शान मोहम्मद, हसन मोहम्मद, मुनीस शाह, सोया बानो पत्नी शान मोहम्मद, कमरूल बानो पत्नी दिलावर शाह, अब्दुल लतीफ, रेशमा बानो पत्नी तरीक, नकील बानो पत्नी अब्दुल नबी, अब्दुल लतीफ, अलीमुन निशा पत्नी जसमीर, आमीन और उनकी पत्नी माहिरा आदि लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, एससीएसटी एक्ट, मारपीट बलवा आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed