फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लोहे की फुंकनी से बाप को मार डाला

लोहे की फुंकनी से बाप को मार डाला

Thu, 28 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
लोहे की फुंकनी से बाप को मार डाला
लोहे की फुंकनी से बाप को मार डाला - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर मंगलवार की रात गांव पिपरी कलां निवासी ओमप्रकाश और उसके बड़े पुत्र छंगूलाल के बीच कहासुनी हो गई। नाराज छंगूलाल ने घर में रखी लोहे की फुंकनी उठा ली और पिता के सिर पर तब तक मारता रहा जब तक 55 वर्षीय ओमप्रकाश गिर नहीं गए। फुुंकनी के ताबड़तोड़ प्रहार से उनके सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेडइंजरी और अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। सीओ मितौली ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया है।
गांव पिपरी कलां निवासी शिवशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता ओमप्रकाश कश्यप के नाम करीब 22 बीघा जमीन थी। पिता ने कई महीने पहले एक बार 10 बीघा, इसके बाद दो-दो बीघा कर सात बीघा जमीन बिक्री कर दी थी, जबकि भाई समेत सभी लोग विरोध कर रहे थे, लेकिन पिता नहीं माने। कमाई का जरिया न बचने पर वह और उसका भाई सुनील कुमार लखनऊ मजदूरी करने चले गए। पिता की आदतों से परेशान होकर मां कुसमा देवी पहले ही सबको छोड़कर चली गई थीं। बड़ा भाई छंगू और सबसे छोटा भाई 14 वर्षीय सूरज घर पर थे। मंगलवार की देर रात पिता और बड़े भाई से पुश्तैनी जमीन को लेकर फिर कहासुनी हो गई। इससे नाराज भाई ने घर में रखी लोहे की फुंकनी से पिता के सिर पर कई वार लगातार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मृतक के दूसरे नंबर के बेटे शिवशंकर की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एलडी भारती, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed