फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरकारी क्रय केंद्र से 40.64 लाख का गेहूं हड़पा

सरकारी क्रय केंद्र से 40.64 लाख का गेहूं हड़पा

Sun, 06 Aug 2017 06:52 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्र से 40.64 लाख का गेहूं हड़पा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। योगी सरकार में भी अनाज माफियाओं ने सरकारी गेहूं खरीद में सेंधमारी कर डाली। जिसकी भनक अफसरों को बहुत देर से लगी।
फूलबेहड़ क्षेत्र के सुंदरवल स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र से 2206 क्विंटल गेहूं की खेप को एफसीआई गोदाम पहुंचाने से पहले ही रास्ते में ही बेच दिया गया। जिसकी कीमत 40 लाख 64 हजार रुपये है। लखनऊ के अधिकारियों ने मामले को पकड़ा, जिसके बाद जिले के अधिकारी हरकत में आए। इस मामले में डिप्टी एमआरओ कौशल देव ने केंद्र प्रभारी एवं मार्केटिंग इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी और हैंडलिंग ठेकेदार टीएन मिश्रा के खिलाफ फूलबेहड़ थाने में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डिप्टी आरएमओ कौशल देव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि क्रय केंद्र से गेहूं को एफसीआई के गोदाम तक पहुंचाने के लिए परिवहन इन हैंडलिंग ठेकेदार टीएन मिश्रा को नियुक्त किया गया था। ठेकेदार और केंद्र प्रभारी ने मिलकर इस केंद्र पर किसानों से ख़रीदे गए 2206 क्विंटल गेहूं को बाजार में बेच दिया। उधर फूलबेहड़ थाने के इंस्पेक्टर केएन पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच सुंदरवल चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
0000000000
राजापुर मंडी में भी पकड़ा जा चूका घोटाला
सरकारी गेहूं खरीद में घोटाले का यह पहला मामला नहीं है। आठ जून को राजापुर मंडी में बड़े पैमाने पर आढ़तियों के यहां सरकारी क्रय केंद्रों के 1112 बोरों में गेहूं पकड़ा गया था। इसके अलावा करीब पांच साल पहले कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र से लाखों कीमत के गेहूं को बाजार में बेच दिया गया था। इस मामले में पसगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन नतीजा अभी तक नहीं निकला।
विज्ञापन


वर्जन
प्रारंभिक जांच में केंद्र प्रभारी और ठेकेदार दोषी पाए गए, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा और केंद्र प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशलदेव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed