{"_id":"5967768c4f1c1b29358b4596","slug":"141499952780-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के छात्र का निकला माइनर में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर के छात्र का निकला माइनर में मिला शव
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। चौकी क्षेत्र के गांव सुरतियापुर मे शारदा नहर के माइनर में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे के मोहल्ला राजीवनगर निवासी आरआर बंसल के इकलौते पुत्र 17 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। वह सोमवार की शाम जूस पीने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार की सुबह चौकी क्षेत्र के वनकागांव के मजरा सुरतियापुर के पास माइनर में एक किशोर का शव उतराता लोगों ने देखा। शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आसपास के थानों को इसकी सूचना दी। पुवायां पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजीवनगर निवासी आरआर बंसल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सौरभ बंसल के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि सौरभ सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से बाजार जूस पीने के लिये कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता न चलने पर पुवायां कोतवाली मे गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया सौरभ इंटर का छात्र था। उनकी कोई दुश्मनी नहीं हैं। सौरभ के पास एक मोबाइल था। वह भी गायब है। उसकी जीभ बाहर निकली होने के कारण गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
000000000000