{"_id":"5cb36bf0bdec2213ec6238c1","slug":"131555262448-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। खुटार-गोला रोड पर टेढ़वा पुलिस पिकेट के पास एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे बोलेरो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए और तीन माह की एक बच्ची की मौत हो गई।
खुटार-गोला रोड पर टेढ़वा मोड़ पर मैलानी थाने की पुलिस पिकेट के पास तड़के चार बजे यह हादसा हुआ। खुटार की ओर जा रही बोलेरो टेढ़वा पिकेट के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे बोलेरो काफी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार ग्राम विरहा थाना किसनी जिला मैनपुरी निवासी ओमवीर, ओमवीर की पत्नी ललिता, ओमवीर की तीन माह की एक बच्ची, ग्राम पृथ्वीपुर थाना किसनी जिला मैनपुरी निवासी विपिन कुमार, छिबरामऊ जिला कन्नौज निवासी पृथ्वीपाल और रिंकू जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर डायल 100 और संसारपुर चौकी प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजा, जहां इलाज के दौरान ओमवीर की तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो सवार जिले के कोहनापुर गांव से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।