{"_id":"5c77e6aabdec2211b7060b0e","slug":"131551361706-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक के बरामदे में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लीनिक के बरामदे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कंधरापुर में सोते समय घर से लापता हुए दिनेश कुमार सिंह (20) का शव गांव में ही एक क्लीनिक के बरामदे में पड़े तख्त पर बृहस्पतिवार की सुबह पड़ा मिला, जिससे परिवार में चीखपुकार मच गई। मृतक के पिता ने गांव के एक युवक पर हत्या करने का शक जताया है। ग्रामीण और परिवार के लोग प्रेम संबंधों को लेकर हत्या होने की बात दबी जुबान कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की पुलिस चौकी अमीरनगर के गांव कंधरापुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में मकान बनाया है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की रात परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे जब वह उठे तो देखा कि बेटा दिनेश कुमार सिंह बिस्तर पर नहीं था। इस पर पहले तो उन्होंने घर और बाहर खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोग परेशान हो उठे। उन्होंने अन्य लोगों के साथ तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के ही एक क्लीनिक के बाहर बरामदे में पड़े तख्त पर दिनेश सिंह का शव पड़ा देखा। शव मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी केके यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मृतक के परिवार वालों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक के पिता सुनील सिंह गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन रंजिश आदि पूछने पर वह खुलकर कुछ नहीं बता पा रहे।
दो भाइयों में बड़ा था दिनेश
गांव कंधरापुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो पुत्रों में दिनेश सिंह बड़ा था। जमीन अधिक न होने के कारण दिनेश सिंह अक्सर दूसरे प्रदेश में जाकर मजदूरी करता था। दो-तीन महीने बाद घर आता था और खेती-बाड़ी में उनका हाथ बंटाता था। दिनेश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई तो आ रही है, लेकिन अभी इस बारे में कुछ साफतौर पर नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डीके सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मोहम्मदी