फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 घंटे तक पलिया-भीरा रोड पर लगा रहा जाम

11 घंटे तक पलिया-भीरा रोड पर लगा रहा जाम

Sun, 17 Feb 2019 12:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
11 घंटे तक पलिया-भीरा रोड पर लगा रहा जाम
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर प्रेमनगर के पास एक ओवरलोड गन्ना भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद रोड पर जाम लग गया। देर रात 11 बजे पलटे ट्राला की वजह से सुबह दस बजे तक जाम लगा रहा। किसी तरह से जाम खुला तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान कई किलोमीटर तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

गन्ना सीजन शुरू होने के बाद ही ओवरलोड गन्ना वाहनों का संचालन शुरू हो जाता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रकों के साथ ही बड़े-बड़े ट्रालों में ओवरलोडेड गन्ना भरकर चीनी मिलों को जाते हैं। इसी में बीती देर रात लगभग 11 बजे के आसपास भीरा की तरफ से पलिया चीनी मिल गन्ना भरकर आ रहा एक ओवरलोडेड ट्राला प्रेमनगर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रोड पर ही सारा गन्ना फैल गया। रोड पर गन्ना फैलने के कारण भीषण जाम लग गया। देर रात तक जाम खुल नहीं सका। सुबह जब दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना भरा गया तब जाकर सुबह लगभग दस बजे जाम खुल सका। जिससे जाम में भारी संख्या में लोग फंस गए। किसी तरह वह अपने गंतव्य को रवाना हुए। जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अतरिया रेलवे क्रासिंग से बोझवा तक लगभग आठ किलोमीटर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed