फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला ने केरोसीन छिड़क कर लगाई आग

महिला ने केरोसीन छिड़क कर लगाई आग

Sun, 13 May 2018 07:00 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
महिला ने केरोसीन छिड़क कर लगाई आग

विज्ञापन
महिला ने केरोसीन छिड़क कर लगाई आग
हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
निघासन।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी। उसके चार बच्चे सोनालीपुर स्थित अपने फूफा के घर गए थे। आरोप है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के दो व्यक्ति घर में घुस आए और पत्नी को अकेला पाकर दुराचार किया। देर रात जब वह घर लौटा तो पत्नी ने घटना बताई। आरोप है कि रविवार सुबह वह गांव के अन्य लोगों को बुलाकर बातचीत करने के लिए घर से बाहर गया था। इसी बीच आरोपियों ने फिर फब्तियां कसी। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद करके अपने ऊपर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली। कमरे में धुंआ उठता देखकर लोग दौड़े किसी तरह से दरवाजा खोलकर उसे बहार निकाला। झुलसी महिला को लेकर सीएचसी आए, जहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल, फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर आरोपियों का कहना है कि महिला का घर उनके घर के आमने सामने है। शनिवार की शाम महिला का पति शराब पीकर गाली-गलौच कर रहा था। इसको लेकर उनका विवाद हो गया था। महिला का पति शराब अधिक पीता है, कई दिनों से पति पत्नी में बोलचाल नहीं थी। आपस में अनबन के कारण महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है। प्रभारी एसओ व्यास यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। सीएचसी में दरोगा को भेजा था। उस समय वह लोग उसे लेकर चले गए थे। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed