{"_id":"5a315f584f1c1bd1408bcb9d","slug":"131513185112-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी पुलिस ने जहरखुरानी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जो गोला क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी मदनलाल को बेहोश कर छीना गया था। बुधवार को पुलिस ने अभियुक्त का चालान भेजा है।
एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि एलआरपी चौकी पुलिस ने मंगलवार की रात को पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास संदिग्ध हालात में खड़े युवक से पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान सदर कोतवाली के पिपरिया गांव निवासी मोहित श्रीवास्तव के तौर पर हुई। पूछतांछ में उसने गोला क्षेत्र के गांव केशवपुर में जहरखुरानी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात बताई है। उसके पास से कबाड़ व्यवसायी से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है। उधर, गोला के एसआई अनिल पांडेय ने बताया है कि केशवपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी मदनलाल की दुकान पर कबाड़ बेचने का सौदा करने के लिए अभियुक्त मोहित श्रीवास्तव पांच नवंबर को गया था। उसने मदनलाल को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था, फिर एक मोबाइल और आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। इस मामले में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से मदद मिली। वादी ने फुटेज में अभियुक्त को पहचान लिया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। वहीं सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को एलआरपी चौकी पुलिस ने धर दबोचा।