{"_id":"5a103cee4f1c1b79548be0eb","slug":"131511013614-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोखंदरपुर में एक विवाहिता का शव घर में कमरे के कुंडे से संदिग्ध हालात में लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मृतका 25 वर्षीय रंगीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोखंदरपुर मजरा बैलहा निवासी दुजई की पत्नी थी। घटना के बाद मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। गांव लुधौरी निवासी मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह करीब छह साल पहले किया था। बाइक और नकदी की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री की पिटाई कर हत्या कर दी गई और शव कमरे के कुंडे से लटका दिया। सूचना पर सीओ निघासन सवीरत्न गौतम एसओ अजय यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि मृतका के पिता रामकुमार की तहरीर पर पति दुजई, उसके भाई पल्टू, टीकाराम, और पल्टू की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।