फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिलाओं के वेश में लूटपाट करते धरे गए तीन लुटेरे, छोड़ा

महिलाओं के वेश में लूटपाट करते धरे गए तीन लुटेरे, छोड़ा

Sat, 28 Oct 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के वेश में लूटपाट करते धरे गए तीन लुटेरे, छोड़ा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी/महेवागंज खीरी।
शुक्रवार रात शहर से सटे बाबूराम सर्राफ नगर कॉलोनी (सैधरी) में महिलाओं के वेश में कुछ बदमाशों ने एक युवक से नकदी और मोबाइल छीन लिया। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी कर तीन लुटेरों को पकड़ लिया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही गांव के ही लुटेरे होने पर कुछ लोगों ने लूटे गए रुपये वापस कराकर आरोपियों को मौके से भगा दिया।

सदर कोतवाली के मोहल्ला बेगमबाग निवासी रूपराम महेवागंज चौकी क्षेत्र के बाबूराम सर्राफ नगर कॉलोनी सैधरी अपने रिश्तेदार के घर आए थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह वापस घर जा रहे थे। कॉलोनी स्थित ईंट भट्ठे के करीब पहुंचते ही महिलाओं के वेश में तीन लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे एक हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। विरोध करते हुए पीड़ित रूपराम ने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर आ गए और घेराबंदी कर भाग रहे तीन लोगों को दबोच लिया। घटना की जानकारी यूपी 100 को भी दी। बदमाशों को महिला के वेश में देख लोग दंग रह गए। इस बीच कुछ लोगों ने आरोपियों को पहचान लिया। सैधरी गांव के तीनों आरोपियों के होने पर कुछ लोगों ने आनन-फानन में रुपये और मोबाइल लौटा देने की बात कहकर पीड़ित से समझौता करा दिया। पुलिस मौके पर आती इससे पहले ही मामला रफा-दफा कर तीनों को भगा दिया। तीन दिन पहले भी इसी तरह की वारदात हो चुकी है। महिलाओं के वेष में तीन लुटेरों ने लूटपाट की थी, पर मामला पुलिस तक नही पहुंच सका था। शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed