फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मजिस्ट्रेट की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर छीने

मजिस्ट्रेट की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर छीने

Fri, 25 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर छीने

विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासिनी एक महिला को दो युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर और तीन सौ रुपये लेकर चंपत हो गए। यह घटना सीओ दफ्तर के ठीक सामने हुई है। पीड़ित महिला रोती हुई कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक को आप बीती सुनाई। सूचना पर ब्लॉक में तैनात उसके पुत्र सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है।
सुशील ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब ब्लॉक कार्यालय चला गया था। इसी दौरान उसकी माता लक्ष्मी देवी मोहल्ले में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी तभी उसे दो युवक मिले और उन्होंने बहला फुसला कर उन्हें कुछ खिला दिया, बेहोश होने पर युवकों ने उनके कान से सोने के कुंडल, दो अंगूठी, मोती की माला जिसमें सोने का पैंडल और 300 रुपये नगद लेकर फरार हो गए, जब उन्हें कुछ होश आया तो वह रोती हुई कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने कहा कि मामले की जांचकर शीघ्र अपराधियों को पकड़ा जाएगा। मालूम हो कि लक्ष्मी देवी के घर में तीन-तीन लोग मुंसिफ मजिस्ट्रेट हैं। उनके बड़े पुत्र संजय और उसकी पत्नी लखनऊ में जबकि संजय की बहन शिल्पी बिसवां सीतापुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक अन्य घटना में जहरखुरानी गिरोह के शिकार हुए युवक को मोहम्मदी सीएचसी में भरती कराया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 5 बजे गोला डिपो की बस मोहम्मदी बस स्टेशन पर जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक डालकर चली गई, इसकी सूचना नगर के समाज सेवी शिवम राठौर को किसी ने दी तो वह मौके पर पहुंचे और 108 नंबर से उसे मोहम्मदी सीएचसी लाए उसकी जेब से मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर के अनुसार काल की तो युवक शेरजहां पुत्र इरशाद निवासी ग्राम खुर्रमनगर थाना मैगलगंज का निकला जो दिल्ली से लखीमपुर आ रहा था। बताया गया कि शेरजहां की बीमार पुत्री लखीमपुर में भरती है, उसे देखने वह आ रहा था। बहरहाल सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार का कहना है कि ऐसे मरीजों को 10-12 घंटे होश में आने के लिए लग जाते हैं। उसका क्या और कितना सामान गया यह जानकारी उसके होश पर आने पर ही होगी। इस मामले में रोडवेज कर्मियों की घोर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed