फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसे में दो लोगों की मौत..

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत..

Wed, 26 Jul 2017 05:14 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत..
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली और थाना हैदराबाद क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना मंगलवार की आधी रात के बाद पीलीभीत-हाईवे पर हुई। छाउछ चौराहा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने मोहल्ला महाराजनगर निवासी 40 वर्षीय आलोक तिवारी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आलोक तिवारी को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। परिवार वालों ने बताया कि मृतक की पत्नी की पांच महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके एक पुत्र 16 वर्षीय गोपी और 10 वर्षीय प्रज्ञा है। दोनों बच्चों के सिर से माता -पिता का साया उठ गया। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

संसारपुर। थाना हैदराबाद क्षेत्र में कसबा निवासी 35 वर्षीय रामसहाय की खुटार रोड पर सीतापुर ब्रांच बड़ी नहर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिवार वालों ने बताया कि रामसहाय 25 जुलाई को अपनी बहन जलालपुर निवासी गेंदा देवी को हरियाली तीज का सामान देने गया था। साइकिल से घर वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से रामसहाय की मौत हो गई। रामसहाय की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सरला देवी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed