{"_id":"595a40194f1c1be20a8b4a3e","slug":"131499086873-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। गोंडा-मैलानी रेल प्रखंड पर रविवार की रात कस्बा बेलरायां निवासी शंभू दयाल पल्लेदार के 20 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी मैलानी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कस्बा बेलरायां निवासी शंभू दयाल पल्लेदार ने बताया कि रविवार की शाम करीब नौ बजे उनका पुत्र उमेश कुमार खाना खाने के बाद ट्रेन से गोरखपुर जाने की बात कहकर चारपाई पर सो गया था। सोमवार की रात क़रीब ढाई बजे जब बड़ा पुत्र सर्वेश उठा तो देखा उमेश कुमार चारपाई पर नहीं है। इस पर उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी। इस पर आशंकित घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन और आसपास भी देखा, लेकिन उमेश कुमार का कोई कोई सुराग नही लगा। तड़के शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गए लोगों ने उसका सोनारीपुर की ओर लगे होम सिग्नल के पास ट्रैक पर क्षतविक्षत पड़ा शव देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी मैलानी ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
---------------