फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिना पैसा तिकुनियां पुलिस नहीं लिखती रिपोर्ट

बिना पैसा तिकुनियां पुलिस नहीं लिखती रिपोर्ट

Wed, 07 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
बिना पैसा तिकुनियां पुलिस नहीं लिखती रिपोर्ट

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साहब, दूसरे के घरों में काम कर बच्चों को पालती हूं। मेरी 16 साल की बेटी को गांव का ही एक युवक भगा ले गया। वह तीन बार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली तिकुनियां गई, लेकिन मुंशी ने बिना पैसे रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, यह कहकर उसे भगा दिया। कोतवाली तिकुनियां इलाके से आई एक पीड़ित बेवा ने उक्त बातें सीओ से कहीं। सीओ ने इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बेलरायां इलाके की एक बेवा गुरुवार को एसपी दफ्तर पर पहुंची। आईजी का कार्यक्रम होने के कारण एसपी ने वहां मौजूद फरियादियों को सीओ धौरहरा निर्मल कुमार विष्ट के पास सुनवाई के लिए भेज दिया। बेवा ने सीओ को बताया कि उसके पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी एक 16 साल की पुत्री के साथ घर पर रहती है। पुत्री ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसे चार दिन पहले गांव का ही राजू अपने चाचा मिश्रीलाल और शिरचरण की मदद से भगा ले गया है। बेवा ने बताया कि आरोपी के दोनों चाचा शातिर किस्म के हैं। कई बार जेल भी जा चुके हैं। उसे आशंका है कि आरोपी उसकी पुत्री को कहीं बेच देंगे। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब कोतवाली गई तो वहां मुंशी ने पैसे मांगे। जब उसने बेवा और गरीब होने की बात कही तो मुंशी ने कहा कि बिना पैसे के यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं होती। वह तीन बार कोतवाली गई, लेकिन उसकी तहरीर तक नहीं ली गई। सीओ ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर तिकुनियां को रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

00000000000
पांच साल से जमे हैं मुंशी
इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित कोतवाली तिकुनियां की दूरी जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर है, इससे आला अफसरों की आवाजाही न के बराबर होती है। पीड़ित भी दूरी अधिक होने के कारण अपनी शिकायत करने अमूमन कम ही जिला मुख्यालय आ पाता है। इसका फायदा कोतवाली पुलिस उठाती है। यहां कुछ मुंशी पांच साल से जमे हैं। इन्हें अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन.......
बेवा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ धौरहरा
000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed