फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   124 different places home burns

विभिन्न स्थानों पर 124 घर जले

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
124 different places home burns
अाग - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड की भेंट चढ़े कई पशु, काफी मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर आग लगने से करीब 120 घर जल गए, जबकि कई पशु भी आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांडों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बंगाली कॉलोनी के 40 घर जले शारदानगर। कस्बे की बंगाली कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर शाम एक घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 40 घर जल कर राख हो गए। इसमें लोगों की नकदी, गृहस्थी के सामान समेत लाखों का नुकसान हुआ है। पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे और ज्यादा नुकसान होने से बच गया। एसडीएम ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के आदेश अधीनस्थों को दिए हैं। शारदा बैराज के पश्चिम स्थित बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्णापथ के घर रात आठ बजे के करीब पूजा के लिए दीपक जलाया गया था। आशंका है कि जलती बाती चूहा घसीट ले गया, जिससे छप्पर से बने घर में आग लग गई। विकराल हुई आग ने हरिपथ, परितोष, विमल, विश्रू, अमल, गोविंद, कुशाग्र, शुभांकर समेत दर्जनों घरों को चपेट में ले लिया, जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को काबू किया गया। अग्निकांड मे चालीस घर जल गए। सबसे ज्यादा नुकसान कुशाग्र का हुआ। पीड़ित कुशाग्र की मानें तो वह भांजे की शादी के लिए दो दिन पूर्व ही बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर घर लाया था, जो आग की भेंट चढ़ गए। वहीं शुप्रांत के सिंचाई के इंजन, प्रशांत की गाय के अलावा कई लोगों के मुर्गे-मुर्गियां भी जलकर राख हो गई। एसडीएम धौरहरा ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों के खाने का इंतजाम कराया। एसडीएम ने अधीनस्थों से पीड़ितों की सूची बनाकर हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। -- जमुनहां में 30 घर जले ममरी/संसारपुर। बांकेगंज ब्लाक के ग्राम जमुनहां में दोपहर बाद आग लगने से 30 घर जल गए हैं। आग में दो बकरियां जलकर मर गईं। सात मवेशी झुलस गए। आग में हजारों की नकदी जलकर राख हो गई है। जमुनहां में दोपहर बाद रामकुमार के घर के पीछे घूरे से आग लगने से रामकुमार का घर जलने लगा, तेज हवाओं के कारण गृहस्वामी अपने परिवार सहित जान बचाकर भागे, लेकिन पशुशाला में बंधी दो बकरी जलकर मर गईं। दो भैंसा, एक गाय, चार पड़िया झुलस गई हैं। आग की लपटे तेज होने के कारण पड़ोस के रामासरे, चेतराम, भोगनाथ, संजय, रामपाल, प्रमोद, स्वामीदयाल, रामप्रसाद, टीकाराम, अम्बरलाल, दीनदयाल, फेरूलाल, रामऔतार, रेवसरन, राहुल, मनोज, हंसराम, श्यामलाल, राधेश्याम, ईश्वरदीन, प्रहलाद, जगदीश, रामनिवास सहित 30 घर जल गए हैं। इन घरों में 50 हजार नकदी समेत घरेलू सामान कपड़ा, बिस्तर, अनाज, चारपाई आदि आग की भेंट चढ़ गए हैं। सूचना पाकर दमकल प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे दलबल के साथ पहुंच गए। जिन्होंने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया। जिससे गांव के अन्य घरों को बचा लिया गया। तहसीलदार अशोक कुमार यादव लेखपाल के साथ गांव पहुंचे, जिन्होंने अग्निपीड़ितों की सूची बनवाकर शीघ्र ही शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में जम्हौरा गांव में शुक्रवार को आग लगने से 50 घर जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग गांव के बीच हिस्से से लगी। लोग जब तक समझ पाते, तब तक आग ने दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। गोला तहसील के जम्हौरा में शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे आग लग गई। आग में गांव के करीब 50 कच्चे घर जल गए। फायर ब्रिगेड करीब छह बजे पहुंची, तब तक 50 घर जल चुके थे। अब गांव में करीब तीन घर बचे हैं। प्रधान संतोष ने बताया कि प्रभावितों के लिए खाने का इंतजाम कराया जा रहा है। रामा के दो पशु भी जल गए है। लेखपाल देवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की सूची बनाई। -- बिजली लाइन की स्पार्किंग से घर जला मैलानी। दोपहर में बिजली लाइन से हुई स्पार्किंग से पलिया विधानसभा क्षेत्र में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। नकदी एवं जेवरात सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। रेलवे खाले कॉलोनी से सटे सलावतनगर ग्राम पंचायत के नारंग खुड्डी गांव में राजाराम का घर था। दोपहर में लगभग सवा दो बजे पास में लगे बिजली के पोल से निकली चिंगारी ने जवाहर के छप्पर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते सब कुछ आग ने लील लिया। तेज हवाएं चलने से आग के विकराल रूप के आगे कोई भी घर से कुछ सामान नहीं निकाल सका। जवाहर की बेटी सोनी की शादी 23 मई को होनी है। सोनी की मां ने बताया कि घर में सोनी की शादी के जेवरात, कपड़े और करीब दस हजार रुपये नकद थे, आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। बिटिया की शादी की तारीख करीब होने तथा घर में रखे शादी के जेवरात, कपड़े और नकदी जल जाने से मां को चिंता सता रही है कि बिटिया के हाथ वह कैसे पीले करेंगी।
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के खंदनी गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग से तीन घर जल गए, जिसमें हजारों की संपत्ति राख हो गई। शुक्रवार दोपहर विश्राम के घर में उस समय आग लग गई जब उसके घर में कोई नहीं थी। देखते ही देखते आग ने मेवालाल, प्रेम नरायन के घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया तक तीनों घर धू धू कर जल गए और घर में रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई आदि सामान जल गया। विश्राम के घर रखी 10 हजार की नकदी भी जल गई। बताते हैं कि विश्राम के घर 25 अप्रैल को लड़के का मुंडन होना था। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम प्रधान रामनरेश वर्मा और ग्रामीणों ने अग्निपीड़ितों को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग तहसील प्रशासन से की है। -- 08एमडीआईपी 3 मूड़ाखालसा में कई एकड़ गेहूूं राख हुआ खेतों में खड़ी फसल जलने से लाखों का नुकसान अमीरनगर। मूड़ाखालसा में शुक्रवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से खेतों में खड़ा बीसियों एकड़ गेहूं आग की भेंट चढ़ गया, जिसमें दर्जनों किसानों के अरमान भी राख हो गए। आग को देखकर कई किसान गश खाकर गिर गए। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर काबू पाया जा सका। स्थानीय पुलिस ने आग बुझाने में किसानों का सहयोग किया। वहीं देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खानापूर्ति कर वापस चली गई। इस आग में अमीरनगर निवासी यूनुस खां के तीन एकड़ गेहूं, यासीन खां के दो एकड़, मूड़ा निवासी हरिश्चंद्र के तीन बीघा, धरमपाल के तीन बीघा, रामचंद्र के तीन बीघा, जीवन का एक एकड़, जयकरन का एक एकड़, बालकराम का चार बीघा, हरेंद्र का पांच बीघा, जगतपाल की दो बीघा, रूपलाल का तीन बीघा, जसकरन का तीन बीघा और लालता प्रसाद का बोने के लिए रखा गन्ना भी जल गया। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रीय लेखपाल सर्वे करने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed