फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, भर्ती

महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, भर्ती

Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, भर्ती
बिजुआ। थाना भीरा क्षेत्र के गांव पड़रिया तुला में घर के सामने खाली पड़ी जगह को लेकर चल रहे विवाद में महिला को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, गंभीर रूप से झुलसी महिला को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात की जानकारी होने पर राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा गुरुवार को गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी लेते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गांव पड़रिया तुला निवासी अमित ने बताया कि उसके चाचा रामस्वरूप ने 10 साल पहले बिहार से शादी की थी। तीन साल पहले चाचा की मौत के बाद से चाची अंजू देवी (35) मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। उनका पड़ोसी शैलेंद्र शुक्ला से घर के सामने पड़ी सहन की जगह को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। 28 अप्रैल को शैलेंद्र शुक्ला की पत्नी का अंजू देवी से विवाद हुआ। आरोप है कि पड़ोसी शैलेंद्र शुक्ला और उसकी बहन अन्नू शाम करीब सात बजे घर में घुस आए और अंजू पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर भाग निकले। चीख पुकार मचने पर लोग पहुंचे और महिला को लोगों ने आग बुझाकर बचाया। इस बीच वह काफी झुलस गईं। उन्हें पहले अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताकर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इधर गांव के सपा कार्यकर्ता से जानकारी होने पर गुरुवार को सपा के राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी की मां बोली, मेरा बेटा निर्दोष है
गांव पड़रिया पहुंचे राज्यसभा सांसद से आरोपी शैलेंद्र शुक्ला की मां रीना शुक्ला भी मिलीं। उन्होंने सांसद को बताया कि मेरा बेटा निर्दोष है। उसे साजिशन फंसाया गया है। घटना के रोज उसका बेटे घर पर ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसी महिला के मामले की जांच में यह बात सामने आई है कि वह मनोरोगी है। आरोपी पड़ोसियों से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ, फिर उसने खुद आग लगा ली। महिला के मजिस्ट्रेटी बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में दोषी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
- पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed