फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   45 लाख की चीनी समेत चोरी हुआ ट्रक बरामद

45 लाख की चीनी समेत चोरी हुआ ट्रक बरामद

Wed, 16 Jan 2019 06:29 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
45 लाख की चीनी समेत चोरी हुआ ट्रक बरामद
लखीमपुर खीरी। पसगवां थाना क्षेत्र की अजबापुर मिल से जिला गाजीपुर भेजी गई 500 बोरी चीनी रास्ते से चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 207 बोरी चीनी सहित ट्रक को बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फैजाबाद के थाना गोसाईगंज के निवासी हैं। एसपी पूनम ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि अजबापुर चीनी मिल से 28 दिसंबर 2018 को एक ट्रक से 500 बोरी चीनी जिला गाजीपुर के युसुफपुर स्थित फर्म दीनबंधु दीनानाथ को भेजी गई थी। ट्रक यूपी 44 टी 4902 को लखीमपुर स्थित गीता रोड लाइंस की बिल्टी पर बुक किया गया था। कई दिनों तक चीनी संबंधित फर्म पर नहीं पहुंची, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने चोरी हुए ट्रक की खोजबीन तेज की, तो ट्रक नंबर फर्जी पाया गया, जिसके वास्तविक मालिक सुल्तानपुर के थाना जयसिंहपुर के गांव महमूदपुर सेमरी निवासी अनंत श्रीवास्तव निकला। बिल्टी पर आरोपियों ने ट्रक मालिक का नाम अनंत श्रीवास्तव और ड्राइवर का नाम अशोक दर्ज कराया था, जिससे पुलिस को ठोस सुराग तो नहीं मिला लेकिन यह तय हो गया कि ट्रक मालिक और आरोपियों के बीच कोई न कोई कनेक्शन जरूर है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ट्रक पर मोबाइल नंबर अंकित मिले। इन मोबाइल नंबर से सुरागरसी करते हुए पुलिस ने फैजाबाद के गोसाईगंज के गांव रूपीकापुरा निवासी सुभाष यादव और इसी थाने के गांव रेवरी जगदीशपुर निवासी श्यामजीत उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्यामजीत ने बताया कि उसका ट्रक यूपी 44 टी 6523 छोटा भाई राजू चलाता है, जिसके साथ पत्थरों का ढुलान करने में ट्रक यूपी 44 टी 4902 चलती थी। उसी ट्रक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चीनी गायब की थी, जिससे पुलिस उन तक पहुंच न सके। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 207 बोरी चीनी मय ट्रक बरामद कर ली। शेष 293 बोरी को बाजार में बेचा जा चुका था।
विज्ञापन


पहले भी मुर्गी का दाना कर चुके गायब
सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर है, जो पहले भी मुर्गी का दाना ट्रक में लोड करके गायब कर चुके हैं। इसकी रिपोर्ट गोरखपुर के थाना सहजनवा में रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें तीसरा अभियुक्त राजू भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed