फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, दो भाइयों की मौत

कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, दो भाइयों की मौ

Sun, 26 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, दो भाइयों की मौत
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार को खराब कंटेनर में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर के नीचे बैठे मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी के गांव डींगरपुर निवासी कंटेनर मालिक 48 वर्षीय वाहिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए उनके बड़े भाई चालक 40 वर्षीय शाकिर ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसा तड़के करीब पांच बजे शाहजहांपुर-खीरी सीमा के पास हुआ। बिहार के दरभंगा से पेपर लेकर रुड़की (उत्तराखंड) जा रहे एक कंटेनर का एक्सल सुखेता नाले के पास टूट गया। इस पर चालक मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी के गांव डींगरपुर निवासी शाकिर और उसका भाई ट्रक मालिक वाहिद कंटेनर के नीचे घुस गए और उसे देखने लगे। इस दौरान पीछे से सीतापुर की ओर से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर के पहिए दोनों के ऊपर से गुजर गए। सिर पर से पहिया निकलने से वाहिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने दोनों को कंटेनर के नीचे से निकाला। घायल शाकिर को पुलिस ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर भिजवाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस ने दोनों के घरवालों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भाई राशिद ने बताया कि गाड़ी का हेल्पर न आने के कारण बड़े भाई वाहिद भी साथ चले आए थे। चार भाइयों में वाहिद सबसे बड़े और शाकिर सबसे छोटे थे। दोनों के अभी छोटे बच्चे हैं। दोनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लाल्हापुर के मोहल्ला हफीजपुर निवासी बाइक सवार युवक धर्मेंद्र कुमार (25 साल) लखीमपुर से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि शहाबुद्दीनपुर गांव के पास हर्रेया मोड़ पर सामने से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 पर सूचना दी, काफी देर तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed