फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला एसओ की धमकी से पुत्र की हालत बिगड़ने का आरोप

महिला एसओ की धमकी से पुत्र की हालत बिगड़ने का आरोप

Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला एसओ की धमकी से पुत्र की हालत बिगड़ने का आरोप
महिला एसओ की धमकी से पुत्र की हालत बिगड़ने का आरोप - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी बेवा फूलमती ने महिला एसओ पर रिश्वत मांगने और न देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एसओ की प्रताड़ना से उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई है। गुरुवार को पीड़िता एसपी से मिली और तहरीर देकर पूरी बात बताई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बेवा फूलमती ने बताया कि उसने अपने पुत्र 24 वर्षीय अंकिल पांडेय की शादी पांच साल पहले गंगोत्रीनगर निवासी युवती से की थी। महीने भर पहले उसकी बहू नाराज होकर मायके चली गई। बाद में महिला थाना में तहरीर उसके और पुत्र के खिलाफ दे दी। महिला एसओ के बुलाने पर वह 14 सितंबर को बेटे को लेकर थाने पहुंचीं। आरोप है कि वहां एसओ हंसमती ने गाली गलौज की और उसे व उसके बेटे को कई थप्पड़ भी मारे। आरोप है कि मामले को खत्म करने के लिए सिपाहियों ने उससे 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर जेल भेज देने की धमकी दी। उसने इधर-उधर से पैसों का इंतजाम किया और 10 हजार रुपये सिपाही को उसी दिन दे दिए। शेष दस हजार रुपये के लिए सिपाही और होमगार्ड उसके घर पर आते हैं। अभद्रता करते हैं और रुपये न देने पर जेल भेज देने की धमकी देते हैं। इससे उसके पुत्र की तीन दिन पहले तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोप है कि महिला एसओ की सह पर सिपाही और होमगार्ड उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर महिला एसओ हंसमती ने बताया कि उन्होंने किसी से कोई पैसे की मांग नहीं की है। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed