फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Couple killed, two injured in accident on Malout-Muktsar road

Jalandhar News: मलोट-मुक्तसर रोड पर हादसे में दंपती की मौत, दो घायल

Fri, 16 Oct 2026 05:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 16 Oct 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Couple killed, two injured in accident on Malout-Muktsar road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुक्तसर। मलोट-मुक्तसर रोड पर गांव भुंदड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हुए।
तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। मृतक मोटरसाइकिल सवार वीरपाल सिंह और उनकी पत्नी रजनी रानी गोनियाना रोड मुक्तसर के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार तरुण पोपली और रजनी रानी नामक महिला घायल हुईं। ये दोनों महावीर नगर गली नंबर 4 मलोट के निवासी हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई प्रकट सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर पहुंचाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed