{"_id":"59b41eb84f1c1bf17f8b55f7","slug":"121504976568-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई ब्रांच की नहर में मिला किशोरी का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई ब्रांच की नहर में मिला किशोरी का शव, शिनाख्त नहीं
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच की नहर में मिला किशोरी का शव, शिनाख्त नहीं
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
चौकी क्षेत्र में वनका गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर में शनिवार सुबह करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव उतराता दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वनका गांव के पास से निकली हरदोई ब्रांच की शारदा नहर में सुबह कुछ लोगों ने एक किशोरी का शव उतराता देखा। शव देखे जाने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने शव पड़े होने की सूचना यूपी 100 को दी। इस पर यूपी 100 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। किशोरी आसमानी रंग का कुर्ता और महरून रंग की सलवार पहने है। हाथ में कलावा बंधा है। कान में काले रंग के टॉप्स हैं। चेहरा गोल और रंग गोरा है। शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा कि शनिवार तड़के ही उसकी मौत हुई है।
चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि शव पर जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।