फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वाहन चेकिंग के दौरान सीओ भाजयुमो नेता में हुआ विवाद

वाहन चेकिंग के दौरान सीओ भाजयुमो नेता में हुआ विवाद

Fri, 08 Sep 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान सीओ भाजयुमो नेता में हुआ विवाद
वाहन चेकिंग के दौरान सीओ भाजयुमो नेता में हुआ विवाद - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान कागज दिखाने को लेकर सीओ और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष में विवाद हो गया। सीओ के चालक पर जिला उपाध्यक्ष से अभद्रता करने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने हंगामा किया। वे सीओ सविरत्न गौतम से भिड़ गए। करीब एक घंटे तक नोकझोंक के बाद मौके पर पहुंचे एसओ ने भाजपाइयों से माफी मांगकर मामला शांत कराया।
गुरुवार रात करीब आठ बजे सीओ अपने दल बल के साथ स्थानीय चौराहे पर चार पहिया और दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच झंडी रोड से चार पहिया गाड़ी धीमी रफ्तार से निकली। सीओ ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोक दी। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी का कहना है कि सीओ गाड़ी से बाहर निकलने को कहते हुए अभद्रता करने लगे और गाड़ी सीज करने की धमकी दी। इस पर विनोद लोधी ने चालक प्रमोद से गाड़ी के कागज दिखाने को कहा। कागज दिखाने में देरी होने पर सीओ का चालक आ गया और अभद्रता करने लगा। इससे नाराज विनोद लोधी सीओ से भिड़ गए। इसी बीच भाजपा नेता और क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी और शशिकांत आ गए। वे लोग भी अभद्रता करने की बात से नाराज हो गए। करीब एक घंटे तक काफी जद्दोजहद के बाद पहुंचे एसओ अजय यादव ने सीओ की तरफ से माफी मांगकर भाजपाइयों को शांत कराया। इस दौरान चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


यूपी 100 के सिपाही ने बिगाड़ा माहौल
मामला शांत होने के बाद सभी लोग चौराहे से दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी बीच वहां पर यूपी 100 वाहन में तैनात सिपाही लवकुश यादव आ धमका और भाजपाइयों पर तंज कसते हुए अभ्रद भाषा का इस्तेमाल करना लगा। इससे नाराज भाजपाई, व्यापारी और अन्य लोग सिपाही से भिड़ गए। बमुश्किल किसी तरह से वहां मौजूद दरोगा राकेश सिंह ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने गाड़ी के कागज मांगे थे। इस दौरान गाड़ी सीज करने की बात भी कही थी। चालक ने अभद्रता की थी, इसलिए मैंने उसे डांटा था। मेरी मंशा मीडिया में छाने की नहीं थी, मैं सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था।

- सविरत्न गौतम, सीओ

कार्यकर्ता और पदाधिकारी से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन चेकिंग करें और कागज न हो तो गाड़ी सीज करें, लेकिन अभद्रता करना गलत है, जिसे कोई भी नेता और कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा।
- शरद बाजपेई, जिलाध्यक्ष, भाजपा

सीओ और उनके चालक के खिलाफ एसपी और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
- रामकुमार वर्मा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed