फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक ही रात में मेडिकल स्टोर और साड़ी सेंटर में चोरी

एक ही रात में मेडिकल स्टोर और साड़ी सेंटर में चोरी

Mon, 12 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में मेडिकल स्टोर और साड़ी सेंटर में चोरी

विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मिल डाइवर्जन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास एक ही रात में पवन मेडिकल स्टोर और शगुन साड़ी सेंटर में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों की चोरी कर ली है। मिल डाइवर्जन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास कमलेश कुमार का पवन मेडिकल स्टोर और राधेश्याम शर्मा निवासी हफीजपुर की शगुन साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार की रात चोर दुकान की इमारतों की छत पर चढ़ गए और छज्जे पर जाकर खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। पवन मेडिकल स्टोर से 52 हजार कैश और 60 हजार की रेजगारी चोरी कर ली। चोरों ने मेडिकल स्टोर से निकलते समय अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और एलसीडी भी ले गए। पास के शगुन साड़ी सेंटर मैं भी खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने 15 हजार कैश और पांच हजार की रेजगारी चोरी कर ली है। नगर में हर समय व्यस्त रहने वाले क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

नगर में इस समय चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत है। चोर सूने मकानों और दुकानों को ही निशाना बना रहे हैं। पुलिस अभी किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed