{"_id":"5c1d3258bdec2256cb723f65","slug":"11545417304-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल पीलीभीत के ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल पीलीभीत के ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल पीलीभीत के ग्रामीण की मौत
मैलानी। हफ्ते भर पहले भीरा रोड पर इनोवा और बाइक में हुई टक्कर में घायल पीलीभीत जिले के एक ग्रामीण की शुक्रवार को छठवें दिन मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
15 दिसंबर को पीलीभीत जिले के थाना उत्तरी सेहरामऊ के गांव पिपरा पटिहन निवासी 45 वर्षीय छोटे लाल इसी थाना क्षेत्र के गांव चलतुआ निवासी 55 वर्षीय लालचंद्र को बाइक से छोड़ने चलतुआ जा रहे थे। भीरा रोड पर चलतुआ संपर्क मार्ग के पास पीछे से आई इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए थे। लालचंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ट्रॉमा सेंटर से चिकित्सकों ने उन्हें दो दिन पहले उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। तब परिवारवाले उन्हें घर ले आए थे। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे घर पर ही लालचंद्र की मौत हो गई।