फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हरियाणा के युवक को शादी का झांसा देकर की 1.40 लाख की ठगी

हरियाणा के युवक को शादी का झांसा देकर की 1.40 लाख की ठगी

Tue, 20 Nov 2018 07:27 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के युवक को शादी का झांसा देकर की 1.40 लाख की ठगी

विज्ञापन
हरियाणा के युवक को शादी का झांसा देकर की 1.40 लाख की ठगी
पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। एक युवक ने युवती के साथ मिलकर हरियाणा के एक परिवार को शादी का झांसा देकर उससे 1.40 लाख के जेवर ठग लिए। शादी की नियत तिथि निकलने के बाद जब पीड़ित युवक और उसके घर वालों ने सेलफोन पर कॉल की तो संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक इंतजार करने के पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हरियाणा के आजाद गढ़ जिला रोहतक निवासी भीम सिंह कुंडू पुत्र शेर सिंह ने बताया कि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी झंडी के गांव बरोठा निवासी राजेश ने दो अक्तूबर को किसी माध्यम से उनके मोबाइल फोन करके बताया कि गांव में एक गरीब परिवार की लड़की रहती है। वह शादी करना चाहती है। उसके परिवार के लोग अधिक गरीब होने के कारण बारात आदि का स्वागत नहीं कर सकते। अधिक गरीब होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है। भीम सिंह ने लड़की का फोटो व्हाट्सएप करने को कहा। लड़की का फोटो देखने के बाद वह शादी के लिए राजी हो गया। फोन के माध्यम से शादी की 16 नवंबर तारीख भी तय हो गई। शादी की तारीख तय होने के बाद भी भीम सिंह ने करीब एक लाख चालीस हजार के जेवर भी बनवा लिया। 15 नवंबर को दोनों पक्ष मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां पर युवती और उनके साथ गए युवक ने सारे जेवर और कपड़े लेकर अगले दिन बारात लाने को कहा। आरोप है कि उसके बाद दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कई दिन इंतजार करने के बाद वह लोग मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के यहां दबिश दी गई है, लेकिन वह फरार है। फिलहाल मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed