फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध हालात में महिला की मौत

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 24 Jan 2019 06:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
पीलीभीत। अमरिया इलाके के बगनेरा गांव में एक महिला की जहर से मौत हो गई। मायके वालों ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना के पीछे वजह क्या रही बृहस्पतिवार देर शाम तक यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच कर रही है। सितारगंज (उत्तराखंड) के निवासी रामेश्वर सिंह की पुत्री राधा (37) की शादी 17 साल पहले अमरिया थाना क्षेत्र के गांव बगनेरा निवासी गजेंद्र सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे 12 वर्षीय बेटी ज्योति और 10 साल का बेटा शिवम है। बुधवार रात ससुराल में राधा की जहर खाने से मौत हो गई। इसकी सूचना रिश्तेदार महोलिया (बरेली) गांव निवासी झांझनलाल ने राधा के मायके वालों को दी। बृहस्पतिवार सुबह भाई संजय सिंह परिजनों के साथ बगनेरा पहुंचे तो राधा देवी का शव बरामदे में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार ससुराल वाले गायब थे। इसकी सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भाई संजय ने राधा देवी की जहर देकर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। संजय की तहरीर पर अमरिया थाने में मृतका के पति गजेंद्र, ससुर नोनीराम, जेठ किशनलाल, हरप्रसाद और दोदराम के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले ही भाई संजय से राधा की फोन पर बात हुई थी। तब उसने कोई परेशानी नहीं बताई थी। इससे पहले भी कोई झगड़ा होने की बात वह नहीं बता सके। सिर्फ जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शादी को लंबा समय बीत चुका है और परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। छानबीन कराई जा रही है। मौके पर जाकर खुद भी जानकारी जुटाऊंगा। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed