फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भैरमपुर का अपहृत छात्र सकुशल लौटा

भैरमपुर का अपहृत छात्र सकुशल लौटा

Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भैरमपुर का अपहृत छात्र सकुशल लौटा
बेलरायां।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी छात्र आशीष कुमार के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छात्र को सकुशल बचाने का दावा किया है। पुलिस का दावा यह भी है कि अपहर्ताओं से मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें रात का फायदा उठाते हुए अपहर्ता भाग निकले। गन्ने के खेत में छात्र मिला, जिसकी आंखों पर रुमाल बंधा था। छात्र के सकुशल घर लौटने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली है। वहीं सिंगाही पुलिस के सामने बदमाशों को पकड़कर घटना के खुलासे की चुनौती बनी हुई है।
गांव भैरमपुर निवासी देवदत्त बंगाली के पुत्र आशीष कुमार सोमवार को बेलरायां स्थित सरयू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने साइकिल से जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने छात्र के पिता के मोबाइल पर फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद परिवार वालों से अपहृत बेटे की बात कराई गई, जिसमें छात्र ने रुपये देकर उसे बचाने की गुहार लगाई थी। इस दौरान बदमाशों ने फिरौती की रकम में मोलतोल भी किया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस भी बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई थी। मंगलवार की रात करीब दो बजे एसओ नर्मदेश्वर तिवारी की अगुवाई में टीम ने सर्विलांस की मदद से दुधवा नेशनल पार्क की सीमा के नजदीक गन्ने के खेत को घेर लिया। पुलिस की मौजूदगी का अहसास होने पर छात्र ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस से घिरा जानकर बदमाश कई राउंड फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने खेत से छात्र आशीष को बाहर निकाला। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। पुलिस छात्र को लेकर थाने लौट आई, जिसके बाद सकुशल पुत्र को देखकर परिवार वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नर्मदेश्वर तिवारी के मुताबिक बदमाश रात का फायदा उठाते हुए भाग निकले हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने फिरौती दिए जाने की बात से इंकार किया है।

आशीष बोला, 36 घंटे में सिर्फ एक बार दिया बिस्कुट-पानी
बदमाशों के चंगुल से बचकर घर लौटे छात्र आशीष कुमार ने बताया है कि सोमवार की सुबह स्कूल जाते समय चार बदमाश गन्ने के खेत से अचानक सामने आ गए और साइकिल समेत उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। खेत में बदमाशों ने उसकी आंखों पर रुमाल बांध दिया। बकौल आशीष, बदमाश उसे गन्ने के खेत में टहलाते रहे। उसने बताया कि सोमवार को बदमाशों ने कुछ भी खाने-पीने को नहीं दिया। मंगलवार को एक बार सिर्फ एक बिस्कुट और पानी दिया था।


साइकिल और बैग बरामद नहीं
छात्र आशीष की साइकिल और स्कूल बैग अभी बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने छात्र के बताए स्थान पर पड़ताल की, लेकिन वहां कुछ भी बरामद नहीं हो सका।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही लोकेशन ट्रेस होते ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। लोकल के अलावा बाहरी बदमाश भी शामिल हो सकते हैं।
- नर्मदेश्वर तिवारी, एसओ, सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed