{"_id":"5a1af6044f1c1b6f548bf933","slug":"11511716356-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी पर गए युवक की नोएडा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी पर गए युवक की नोएडा में मौत
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)।
गांव रामपुर से मजदूरी करने गए युवक को नोएडा के हाईवे पर कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना हैदराबाद के गांव रामपुर तकिया निवासी रजनीश कुमार (21 साल) पुत्र डालचंद नोयडा में पिछले दो-तीन साल से ठेकेदारी के यहां मजदूरी कर रहा था। पिता डालचंद ने बताया कि 24 नवंबर शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे वह नोएडा में गाजियाबाद दिल्ली फोरलेन पर साथी राहुल के साथ में ट्रैक्टर से काम कर रहा था। काम करते समय ट्रैक्टर में खराबी आ गई, जिसको साइड में खड़ा करते समय कंटेनर ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में कंटेनर चालक के खिलाफ नोएडा के थाना बादलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।