{"_id":"5a15810e4f1c1b97678bd1b8","slug":"11511358734-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों का डाका
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पूजा गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी के घर मंगलवार देर रात छह से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने सो रहे परिवार वालों को शस्त्रों के बल पर बंधक बना लिया और करीब एक घंटे तक जमकर लूटपाट की। गृहस्वामी के मुताबिक बदमाश करीब आठ लाख का जेवर, नकदी ले गए हैं। सूचना के बाद पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार सुबह फिंगर एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने मौका मुआयना कर एसओ को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।
पूजा गांव निवासी किसान ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की आधी रात को वह घर के बाहर लेटे थे, जबकि पत्नी साधना और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बरामदे में सो रहीं दोनों पुत्रियों को शस्त्रों के बल पर लेकर घर के बाकी सदस्यों को जगाया। फिर गाली-गलौज कर घर के सभी सदस्यों के हाथ, पैर और मुंह बांधकर एक कमरे में डाल दिया। विरोध या शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चार बदमाश बंदूक ताने वहीं खड़े रहे। बदमाशों ने बड़े पुत्र आदेश से अलमारी और बक्सों की चाबियां ले लीं। गृहस्वामी के मुताबिक बदमाश एक घंटे तक लूटपाट करते रहे। घर का कोना-कोना खंगाल लिया। बदमाश 50 हजार रुपये, एंड्रॉयड मोबाइल और करीब सात लाख के जेवर लूट ले गए। बुधवार को मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने इंस्पेक्टर केएन पांडेय को फटकार लगाते हुए बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छोटे पुत्र के आने पर हुए बंधनमुक्त
ओमप्रकाश के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र आदेश की अप्रैल में शादी हुई थी। छोटा पुत्र गोलू किसी कार्यक्रम में बाहर गया था। वह करीब ढाई बजे घर वापस आया। घर का हाल देखकर वह सन्न रह गया। शोर मचाते हुए वह पास ही रहने वाले ताऊ शिवकुमार के घर गया और उन्हें जानकारी दी और फिर घरवालों को बंधन मुक्त किया गया। लूटपाट की जानकारी लगते ही पूरा गांव इकट्ठा हो गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद सुंदरवल चौकी इंचार्ज सुनील सिंह और यूपी 100 मौके पर पहुंची। थाना पुलिस को पहुंचने में दो घंटे लग गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की हीलाहवाली से बदमाशों को भागने का पूरा मौका मिल गया।
विज्ञापन