फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 26 Apr 2019 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
निघासन। क्षेत्र के गांव कृपाकुंड निवासी एक नवविवाहिता का घर के अंदर कमरे में कुंडे से शव लकटता पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज न देने के कारण हत्या कर शव को टांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव कृपाकुंड निवासी राजेंद्र भार्गव ने बताया कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री शिल्पी का विवाह घर के सामने रहने वाले पतिराम के बेटे कुलदीप भार्गव के साथ 21 नवंबर को गायत्री महायज्ञ के आदर्श विवाह समारोह में कराया था। आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन शिल्पी को परेशान करते थे। कई बार आपस में सुलह भी हुआ। इसके बाद भी ससुराली जन नहीं माने और पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। बुधवार रात ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरे के अंदर कुंडे से शव दुपट्टे के सहारे लटका दिया। मृतका के पिता राजेंद्र ने बताया कि सामने घर होने के बाद भी उनको भनक तक नहीं लगने दी। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed