फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो बाइकों सहित भारी मात्रा में माल किया बरामद

दो बाइकों सहित भारी मात्रा में माल किया बरामद

Sat, 22 Sep 2018 05:12 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों सहित भारी मात्रा में माल किया बरामद
फोटो संख्या 22एलकेएच401
विज्ञापन

दो बाइकों समेत बड़ी मात्रा में माल बरामद
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा कपड़ा तथा स्टील रेलिंग सहित दो बाइकों को लावारिस हालत में घुइयां घाट से बरामद किया है।

नेपाल सशस्त्र पुलिसबल 34 नंबर के डीएसपी विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में सशस्त्र पुलिस बल टोली को गश्त के दौरान भारत से लाकर रखा गया सामान दिखा। जिस पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तस्करी कर यह सामान ला रहे तस्कर पुलिस बल को देखकर फरार हो गए। इसके बाद जवानों ने मौके से दो बाइकों के साथ ही भारी मात्रा में कपड़ा एवं स्टील की रेलिंग बरामद की। जवानों ने बरामद माल को चौकी पर लाने के बाद उसकी कीमत चार लाख 34 हजार रुपये आंक कर धनगढ़ी कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि दो माह में पुलिस टोली ने भारत से तस्करी कर लाया गया 80 लाख रुपये का माल बरामद किया जा चुका है, जिसमें चार आटो रिक्शा, 13 बाइकें, एक जीप के साथ ही सात लोगों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed