फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नगरा गांव में उधार मांगने के विवाद में चलाई गईं गोलियां

नगरा गांव में उधार मांगने के विवाद में चलाई गईं गोलियां

Tue, 12 Dec 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
नगरा गांव में उधार मांगने के विवाद में चलाई गईं गोलियां
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव नगरा (दरी) में सोमवार की रात उधार सामान मांगने के विवाद में हुई फायरिंग में पांच लोगों के घायल होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

नगरा गांव में सोमवार की रात आठ बजे गोकरन पासी की दुकान पर गांव के ही रामखेलावन ने सामान उधार लेना चाहा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान तैश में आकर रामखेलावन ने पास में पड़े गन्ने को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हुए गोकरन की पत्नी सुमन पर कई प्रहार कर दिए। शोर सुनकर गोकरन के परिवार वाले भी दुकान पर आ गए, जिस पर रामखेलावन वहां से भाग गया। इसके बाद रामखेलावन अपने भाई कलक्टर और रामू के साथ मौके पर पहुंचा, जहां कलक्टर की लाइसेंसी बंदूक से पांच राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग की चपेट में आकर राहुल पुत्र राकेश, शिवा पुत्र गुड्डू, बांकेलाल पुत्र सुकाली, पिंकू पुत्र बहादुर, गुड्डू पुत्र बराती लाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने राहुल और शिवा की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में गोकरन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार आरोपियों कलक्टर राठौर, रामखेलावन, रामू और रामसेवक पासी के खिलाफ जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


झगड़े की नीयत से आए थे आरोपी
गोकरन ने बताया है कि सोमवार की रात आठ बजे गांव के ही रहने वाले कलक्टर राठौर, रामखेलावन, रामू और रामसेवक दुकान पर झगड़ा करने की नीयत से आए थे। सामान खरीदा और पैसा मांगने पर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इसी दौरान कलक्टर ने लाइसेंसी बंदूक से कई फायर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में सामान उधार मांगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में पांचों घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

- ओपी रजक, एसओ मितौली

पीड़ित पक्ष की हर संभव मदद की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। मामले के कारणों की हर एंगल से पड़ताल की जाएंगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
- प्रदीप सिंह, सीओ, मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed