फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Sun, 08 Oct 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 08 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली। राजापुर चौकी पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को एक चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चार अन्य बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि शनिवार सुबह राजापुर चौकी इंचार्ज सुमित सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक एक चोरी की बाइक के साथ देवकली रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घेराबंदी कर सदर कोतवाली के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुभाष शर्मा और गणेशनगर निवासी सिब्बू को दबोच लिया। पुलिस ने बाइक के कागज मांगे तो आरोपी कागज नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली लाई और पूछताछ की। सदर कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान बरामद बाइक आरोपियों ने शहर से चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देवकली क्रॉसिंग के पास एक खेत में छुपाकर खड़ी की गईं चार अन्य बाइकों को बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed