फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधानाध्यापिका की चेन छीनकर बाइक सवार उचक्के फरार

प्रधानाध्यापिका की चेन छीनकर बाइक सवार उचक्के फरार

Tue, 04 Jul 2017 04:59 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका की चेन छीनकर बाइक सवार उचक्के फरार
लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में सिकंद्राबाद-लखीमपुर मार्ग पर बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो उचक्कों ने भांजे के साथ बाइक से घर वापस लौट रहीं एक प्रधानाध्यापिका की चेन झपट्टा मारकर नोंच ली और भाग निकले। घटना के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक से शिक्षिका गिर गई और बाइक चला रहा उनका भांजा घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव गरगटिया निवासी अमिता मिश्रा परसेहरा मदारपुर के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। वह वर्तमान समय में लखीमपुर में रहती हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे अपने भांजे पंकज तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर जा रहीं थीं। सिकंद्राबाद से लखीमपुर मार्ग पर बढ़ैयाखेड़ा मोड़ के पास पीछे से आई अपाचे बाइक के चालक ने स्पीड कम कर दी। इसी बीच उसकी बाइक पर पीछे बैठे उचक्के ने शिक्षिका के गले पर झपट्टा मार दिया और चेन नोंच कर लखीमपुर की ओर भाग निकले। इस दौरान शिक्षिका की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पंकज घायल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई। उधर नीमगांव पुलिस ने भी यूपी 100 के साथ कई स्थानों पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसओ नीमगांव डीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed