फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मैरिज हॉल से गायब हो गए जेवर-नकदी, हंगामा

मैरिज हॉल से गायब हो गए जेवर-नकदी, हंगामा

Mon, 19 Jun 2017 06:55 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
मैरिज हॉल से गायब हो गए जेवर-नकदी, हंगामा

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर के मेला रोड स्थित एक मैरिज हॉल से शनिवार की रात कन्या को देने के लिए रखे ढाई लाख के जेवर और एक लाख रुपये की नकदी गायब हो गई। इसकी जानकारी होते ही वर पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और यूपी 100 को भी बुला लिया। बाद में वर पक्ष ने मैरिज हॉल के मैनेजर पर जेवर और नकदी का गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला भुइफोरवानाथ निवासी जगदीश प्रसाद साहू ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 18 जून को उनके पुत्र विकास साहू की शादी थी। शादी समारोह में जब जयमाल का कार्यक्रम शुरू होना था तो उन्होंने मैरिज लॉन के मैनेजर की देखरेख में एक कमरे में ढाई लाख के जेवर और एक लाख रुपये की नकदी रख दी। आरोप है कि वह लोग जयमाल के कार्यक्रम में चले गए। उसके बाद जब जेवरात और नगदी लेने गए तो देखा ताला बंद होने के बाद भी बक्से से सारे जेवर और नगदी भी गायब हैं। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी तो हंगामा होने लगा। पीड़ित ने फोन कर यूपी 100 को बुला लिया। मामला कोतवाली पहुंचा। इस बाबत कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना है कि मैरिज लॉन के मालिक का कहना है कि गहने और रुपये चोरी का आरोप निराधार है। पार्टी पैसा नहीं देना चाहती है। इससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। फिलहाल मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed