फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 bovine animals recovered from the pick-up, one arrested

पिकअप से 11 गोवंशीय पशु बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
11 bovine animals recovered from the pick-up, one arrested
तस्‍करी - फोटो : अमर उजाला
गांव जैती फिरोजपुर के जंगल में शुक्रवार की रात पिकअप से 11 गोवंशीय पशु बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसआई तौसीफ खां ने पुलिस फोर्स के साथ गांव फिरोजपुर के जंगल में दबिश दी। इस दौरान कुछ लोग मौके पर एक पिकअप पर 11 गोवंशीय पशु भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला देविस्थान निवासी अनवारुल हक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में भागने वाले आरोपियों के नाम इस्मामुल, रमजानुल, कमाल, मुजीब, अरशद निवासी मोहल्ला देविस्थान बताया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों की सुपुर्दगी में पशुओं को देकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed